नई दिल्ली में कल से शुरू होगा दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन – रबी अभियान 2025’
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (14 सितम्बर 2025): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 15 और 16 सितम्बर 2025 को पूसा, नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन – रबी अभियान 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, नीति-निर्धारक और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस बार पहली बार रबी सम्मेलन को दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य आगामी रबी सीजन 2025-26 की बुवाई, उत्पादन लक्ष्य और रणनीतियों पर गहन चर्चा करना है। पहले दिन केंद्र एवं राज्य स्तर के पदाधिकारी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे, जबकि दूसरे दिन 16 सितम्बर को केंद्रीय कृषि मंत्री, राज्य मंत्री और विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री नवीनतम तकनीक, बीजों की उपलब्धता और किसानों तक उन्हें प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
कृषि मंत्री चौहान ने निर्देश दिया है कि इस सम्मेलन में कृषि से जुड़ी चुनौतियों और रबी फसलों से किसानों को अधिक लाभ पहुँचाने की संभावनाओं पर गहन विमर्श हो। पहली बार इसमें कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिकों को भी आमंत्रित किया गया है, जो अपने क्षेत्रीय अनुभव और चुनौतियों को साझा करेंगे तथा आगे की रणनीति तय करेंगे।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की सफलताओं और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जाएगा ताकि उन्हें अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सके। साथ ही, मौसम पूर्वानुमान, उर्वरक प्रबंधन, कृषि अनुसंधान और तकनीकी हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
यह राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन न केवल रबी सीजन 2025-26 की कार्ययोजना और उत्पादन रणनीति को दिशा देगा, बल्कि किसानों की आय वृद्धि, टिकाऊ कृषि प्रणाली और देश की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।