प्रधानमंत्री की माता जी का अपमान, कांग्रेस पर बरसीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (12/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी ने राजनीतिक मर्यादाओं को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने पहले सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी का अपमान किया और अब झूठे एआई वीडियो के जरिए उसी कृत्य को दोहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार यह केवल प्रधानमंत्री की माता का नहीं बल्कि हर माँ की गरिमा का अपमान है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को “सुनियोजित षड्यंत्र” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य माता जी को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया न केवल ओछा है बल्कि समाज में महिलाओं और माताओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला भी है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, लेकिन कांग्रेस बार-बार इस पर चोट कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं का अपमान करके कांग्रेस अपनी नफरत और राजनीतिक हताशा को उजागर कर रही है। यह आचरण न केवल नैतिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि देश की जनता के विश्वास के साथ भी धोखा है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कांग्रेस से मांग की कि वह अपनी “नफरत की दुकान” बंद करे और देश की हर माँ से माफी माँगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ऐसे कृत्यों का विरोध करें और समाज में मातृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहें। गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान पूजनीय है और इस सम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
आपको बता दें कि बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो प्रसारित किया गया है। इस AI-जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी को सोते हुए दिखाया गया है। तभी उनकी मां हीराबेन आती हैं और उन्हें उनकी राजनीति पर डांटती हैं। वीडियो में हीराबेन कहते हुए देखा जा रहा है कि, “अरे बेटा, पहले तो तुमने मुझे नोट बंदी की लंबी लाइन में खड़ा किया. अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो. तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो. राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।