जेबीएम यूनिवर्सिटी पर जल दोहन का आरोप, भाकियू (लोकशक्ति) का धरना 43वें दिन भी जारी!
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (10/09/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में स्थित सेक्टर-22ई में जल दोहन के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का धरना बुधवार को 43वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए, जिनका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज और अध्यक्ष टीकम सिंह भाटी ने किया।
किसानों का आरोप है कि जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में भूजल का अत्यधिक और अवैध दोहन किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के जलस्तर पर गंभीर असर पड़ा है। इस संबंध में किसानों ने कई बार संबंधित विभागों एवं यमुना प्राधिकरण को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे किसानों के बीच प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष और नाराजगी फैल रही है।
धरने पर बैठे किसानों ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. राकेश कुमार सिंह पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जो किसानों के साथ अन्याय के समान है। मास्टर श्यौराज ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो यूनियन को अपना आंदोलन और तेज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, हम शांतिपूर्वक समाधान चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी अनदेखी जारी रही तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

धरना स्थल पर एस.के. तौमर, देवेंद्र यादव, नरेश यादव, संजय, भीष्म, नीरज, मनवीर सिंह, ग़ज़ब सिंह, रौदास सिंह, सिब्बू मुखिया, शीले, नेत्रपाल समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरने के दौरान वक्ताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनियंत्रित जल दोहन को रोकने की मांग दोहराई।
सेक्टर-22ई स्थित जेबीएम यूनिवर्सिटी के खिलाफ किसानों की यह नाराजगी कोई नई नहीं है। पिछले कई महीनों से यह यूनिवर्सिटी जल स्रोतों के अत्यधिक उपयोग को लेकर विवादों में रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और जल संकट गहराता जा रहा है, जिससे सिंचाई और पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।