दिल्ली में जल्द बनेंगे 2 नए जिले, प्रशासनिक कामकाज होगा और आसान: सूत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10/09/2025): दिल्ली में प्रशासनिक ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए दो नए जिले बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एमसीडी (MCD) के एक जोन का क्षेत्र दो अलग-अलग जिलों में आने के कारण कार्यों के निपटारे में देरी हो रही थी, जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ती थी और सरकारी कामकाज भी धीमा पड़ जाता था। ऐसे में अब समय की बचत और कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर यह कदम उठाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में प्रत्येक एमसीडी जोन को एक जिले के रूप में तब्दील किया जा सकता है। इससे न केवल प्रशासनिक समन्वय आसान होगा बल्कि आम नागरिकों को भी त्वरित सेवाएं मिलेंगी। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि दिल्ली सरकार जल्द ही इस संबंध में बड़ा ऐलान कर सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली में अभी 11 जिलें है जिसे आगे 13 जिलों तक विस्तार किए जाने की योजना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।