ये क्या!, नई थार खरीदी नींबू कुचला और गाड़ी सीधा जमीन पर गिरी, ड्राइवर घायल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10/09/2025): दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक अनोखा हादसा देखने को मिला जब नई खरीदी गई महिंद्रा थार शोरूम से सीधे सड़क पर जा गिरी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ 9 सितंबर को गाड़ी लेने आई थी। गाड़ी खरीदने के बाद उसने परंपरा के अनुसार गाड़ी के टायर के नीचे नींबू कुचलने की रस्म निभाने की इच्छा जताई। लेकिन इसी दौरान एक चूक ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया।
दरअसल, महिला ने गाड़ी ऑन करके रेसिंग पेडल को कुछ ज्यादा ही जोर से दबा दिया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। थार शोरूम के शीशे तोड़ते हुए पहली मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरी और पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और शोरूम में मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें थार पलटी हुई दिखाई दे रही है और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल नजर आता है। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक न तो घायल महिला की ओर से और न ही शोरूम मालिक की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि हादसे की जांच की जा रही है और शोरूम प्रबंधन भी इस अप्रत्याशित घटना से हैरान है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।