J&K में AAP विधायक महराज मालिक पर PSA: आखिर क्यों हुई गिरफ्तारी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09/09/2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अपने विधायक महराज मालिक की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में काम करने वाली पुलिस, ED और CBI का एक ही मकसद है—जहां भी आम आदमी पार्टी दिखे, उसे दबा देना और पार्टी को खत्म करने की योजना बनाना।

संजय सिंह ने बताया कि महराज मालिक, जो अपने क्षेत्र में अस्पताल और स्कूल जैसी मांग कर रहे थे, उन्हें केंद्र सरकार के अधीन आने वाली पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन पर PSA (Public Safety Act) लागू किया। उन्होंने कहा, “ऐसी धारा में जमानत पाना मुश्किल है। क्या कोई विधायक सिर्फ जनता के अधिकार की मांग करने पर आतंकवादी घोषित किया जा सकता है?”

सांसद ने कहा कि इस कदम के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि AAP इस लड़ाई को सड़क, सदन और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक जारी रखेगी। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी जितना AAP को खत्म करने का प्रयास करेगी, पार्टी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।