Yamuna Authority से लंबित मांगों को लेकर भाकियू (लोकशक्ति) का धरना 42वें दिन भी जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09 September 2025): यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) से लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को धरने का 42वां दिन रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व और हुकमचंद शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में किसान यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर जुटे और अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
किसानों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिन किसानों को अब तक आवासीय प्लॉट नहीं मिले हैं, उन्हें तुरंत प्लॉट आवंटित किए जाएं। जिन किसानों ने अभी तक मुआवजा नहीं उठाया है या जिनका एवार्ड नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान दर पर मुआवजा दिया जाए। वहीं जिनका एवार्ड हो चुका है, उन्हें अंतर धनराशि और अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। किसानों ने यह भी मांग उठाई कि यमुना एक्सप्रेस-वे का अतिरिक्त मुआवजा शीघ्र वितरण किया जाए।
आज के धरने में मास्टर श्यौराज सिंह, उदयभान मलिक, लखन चौधरी, गजब प्रधान, महेंद्र सिंह, अहमद खान, घनश्याम सिंह, मुकेश, हुकमचंद पंडित, लखपत सिंह, सुनील भाटी, रोदास सिंह, सुबोध, विनेश, रोहतास सिंह और नेत्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
धरनारत किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्राधिकरण ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।