New Delhi News (07/09/2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कार्यप्रणाली को समझने और उसके अनुभवों से सीख लेने के उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल राजधानी दिल्ली पहुंचा। इस दौरे का आयोजन उबर और ग्लोबल नेटवर्क फॉर पॉपुलर ट्रांसपोर्टेशन (GNPT) की ओर से किया गया था। दल के पत्रकारों ने खासतौर पर दिल्ली मेट्रो द्वारा अंतिम मील कनेक्टिविटी (Last Mile Connectivity) और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई गई पहलों का बारीकी से अध्ययन किया।
दौरे के दौरान पत्रकारों ने डीएमआरसी के निदेशक (वित्त) अजीत शर्मा और निदेशक (ऑपरेशंस एवं सर्विसेज) डॉ. अमित कुमार जैन से महत्वपूर्ण बातचीत की। इस चर्चा में मेट्रो से जुड़े तकनीकी, परिचालन और वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो ने अपने संचालन में पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही, यात्रियों की सुविधा और आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रकार की अंतिम मील कनेक्टिविटी सेवाओं को बढ़ावा दिया गया है।

इस अंतरराष्ट्रीय दल में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ग्रीस, नाइजीरिया, केन्या और भारत से आए पत्रकार शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने दिल्ली मेट्रो के कार्य और मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह दुनिया के अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण बन सकता है। प्रतिनिधियों का मानना था कि मेट्रो जैसी सतत और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था आने वाले समय में शहरी जीवनशैली की दिशा तय करेगी और टिकाऊ विकास में अहम योगदान देगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।