GREATER NOIDA News (02/09/2025): भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मंडल (BJP, Greater Noida Mandal) की संगठनात्मक बैठक आज मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया एवं महेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की सक्रिय उपस्थिति रही। आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्ययोजना तय की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने कहा कि “पार्टी संगठन की मज़बूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एवं भाजपा नेतृत्व की नीतियों को घर-घर पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे।

वहीं, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की धुरी हैं। आगामी कार्यक्रमों में बूथ स्तर तक पहुँचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना ही हमारा संकल्प है।
बैठक का संचालन मंडल पदाधिकारियों ने किया तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।