NSUI का हल्ला बोल: छात्रों के निजी डेटा लीक को लेकर गंभीर आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रणाली और समर्थ पोर्टल से छात्रों की निजी जानकारियां लीक होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि छात्रों के संवेदनशील डेटा का दुरुपयोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा किया जा रहा है। एनएसयूआई का कहना है कि यह केवल निजता का उल्लंघन नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर सीधा हमला है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि महिला छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी बिना सहमति के राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

संगठन ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर तीन प्रमुख मांगे रखी हैं। इनमें डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और सरकारी पोर्टल तथा विश्वविद्यालय डेटाबेस की सुरक्षा को मजबूत करने के ठोस कदम शामिल हैं।

एनएसयूआई ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय में आवेदन करते समय भरोसे और सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। अगर छात्रों को डर रहेगा कि उनकी निजी जानकारी राजनीतिक प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल होगी, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह प्रभावित छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। एनएसयूआई का कहना है कि जब तक छात्रों की निजता और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस विवाद ने अब विश्वविद्यालय और केंद्र सरकार दोनों के सामने छात्रों की सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।