एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन: ध्रुव ने बचपन में ही छोड़ दिया अपना घरबार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (30/08/2025): एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन द्वारा 28 अगस्त से 3 सितंबर तक शाम 4 से 7:00 बजे तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया जा रहा है। तृतीय दिवस आज 30 अगस्त को श्रीमद् भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने किया। भागवत कथा में आज विदुर मैत्रीया संवाद, ध्रुव चरित्र , जडभरत की कथा, अजामिल उपाख्यान का वर्णन किया गया।

विदुर मैत्रेय संवाद जिसमें विदुर अपनी व्यथा और परम सत्य के ज्ञान की प्यास लेकर ऋषि मैत्रेय से मिलते हैं और कई प्रश्नों पर चर्चा करते हैं। मैत्रेय जी विदुर के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सृष्टि की रचना, ईश्वर का स्वरूप, अवतारों का उद्देश्य, कर्म का सिद्धांत, और मोक्ष के मार्ग जैसे विषयों पर गहन ज्ञान प्रदान करते हैं।

ध्रुव ने बचपन में ही घरबार छोड़कर तपस्या करने की ठानी। ध्रुव अपने घर से तपस्या के लिए जा रहे थे रास्ते में उन्हें देवर्षि नारद मिले उन्होंने ध्रुव को”ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”का जाप कर के भगवान विष्णु की तपस्या करने को कहा ध्रुव ने नारद जी की बात मानकर एक पैर पर खड़े होकर छह माह तक कठोर तप किया।

कन्नौज के एक ब्राह्मण अजामिल की कहानी है, जो अपनी इन्द्रियों के वश में होकर पापमय जीवन जीता है, लेकिन मरते समय अपने पुत्र नारायण का नाम पुकारने से प्रभु का नाम लेने के कारण यमदूतों से बच जाता है और विष्णुदूत उसे मुक्त करा लेते हैं। यह कथा बताती है कि भगवान के नाम का स्मरण करने से पापियों का भी उद्धार हो सकता है।

भागवत कथा में आज के यजमान प्रमोद सुनीता चौहान, कपिल तरंग वशिष्ट, विजय नीलिमा मिश्रा, योगेन्द्र गीता वर्मा, ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज अरोड़ा, ममता सिंह , सरोज तोमर, प्रवीण शर्मा, रविशंकर तिवारी, मुरारीलाल अग्रवाल, नीरा मारवाह, अशोक मारवाह, सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, निशा ठाकुर, सीमा सिंह, आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।