New Delhi News (30/08/2025): दिल्ली में स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 12 अक्टूबर को हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। इस बार प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली हाफ मैराथन 2025 के फिनिशर मेडल का अनावरण किया और लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सकारात्मकता और अनुशासन से भरे समाज के निर्माण की दिशा में बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि इस बार पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं मैराथन में भाग लें, इसके लिए सरकार विभिन्न प्रयास कर रही है। इससे महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और फिटनेस को लेकर उनमें जागरूकता बढ़ेगी।
दिल्ली सचिवालय से होगी मैराथन की शुरुआत
दिल्ली सचिवालय से शुरू होने वाली इस मैराथन का आयोजन राजधानी में स्वास्थ्य सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन युवाओं और महिलाओं के बीच स्वास्थ्य व खेल के प्रति रुचि को बढ़ाएगा। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक नागरिक फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
पीएम मोदी की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से प्रेरणा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा 2019 में शुरू किए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” को आगे बढ़ाने का यह बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन ने हमेशा खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बार इसे और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की गई है।
दिल्ली को फिटनेस की राजधानी बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक फिट और स्वस्थ रहे। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को दौड़ने, व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन दिल्ली को फिटनेस और खेलों की राजधानी बनाने में मदद करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।