नई दिल्ली/पटना, (28 अगस्त 2025): भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जारी है। आयोग ने 01 अगस्त 2025 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित कर दी थी और इसकी प्रतियां राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो 01 सितंबर 2025 तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन (28 अगस्त 2025) के अनुसार अब तक केवल दो राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) की ओर से 79 तथा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से 3 दावे/आपत्तियां प्राप्त हुईं। उल्लेखनीय है कि दोनों दलों द्वारा दर्ज कराए गए सभी दावों का निपटारा समयसीमा के भीतर कर दिया गया है।
आयोग ने बताया कि मतदाताओं से सीधे कुल 1,95,802 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 24,991 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं द्वारा 8,51,788 फॉर्म (जिसमें BLOs के माध्यम से प्राप्त फॉर्म-6 भी शामिल हैं) जमा किए गए हैं, जिनमें से 37,050 मामलों का निपटारा पहले ही किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं और राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई है कि वे समयसीमा के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह से पारदर्शी और सटीक हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।