Bihar News (28 August 2025): बिहार में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गया जिले के बोधगया प्रखंड के निदानी गाँव (बूथ संख्या 161, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आधिकारिक वोटर लिस्ट के मुताबिक गाँव के मकान नंबर-6 में 947 वोटर दर्ज हैं। यानी पूरे गाँव को चुनाव आयोग ने एक काल्पनिक मकान में समेट दिया है। निदानी गाँव में सैकड़ों घर और परिवार हैं, लेकिन मतदाता सूची में सभी को एक ही पते से जोड़ दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे चुनावी धांधली का बड़ा उदाहरण बताते हुए सवाल उठाए हैं कि आखिर BLO ने किस तरह का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन किया? वास्तविक मकान नंबर क्यों हटा दिए गए? और इस गड़बड़ी से किसे राजनीतिक फायदा पहुँचाया जा रहा है?
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह कोई साधारण त्रुटि नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से पारदर्शिता को ध्वस्त करने की साजिश है। उनका कहना है कि जब मकान नंबरों को जानबूझकर मिटा दिया जाता है, तो फर्जी वोटरों और डुप्लीकेट नामों को छिपाना आसान हो जाता है। यही नहीं, ऐसे मामलों से चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी गंभीर खतरा खड़ा हो जाता है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि क्या सचमुच निदानी गाँव के सभी लोग एक ही मकान में रहते हैं या यह लोकतंत्र को कमजोर करने का नया तरीका है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि देश में लोकतंत्र की चोरी हो रही है। निदानी गाँव का यह मामला उनके आरोपों को और मजबूती देता दिखाई दे रहा है।।

(टेन न्यूज नेटवर्क इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है, यह कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए आरोप हैं।)
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।