“मेरा व्हाट्सएप बंद है , फोन ED वाले ले गए हैं…”, ED रेड के बाद क्या बोले सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 August 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के बाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि उनका वॉट्सऐप इस समय काम नहीं कर रहा है और उनका फ़ोन ED अपने साथ ले गई है, ऐसे में वे ट्विटर (X) के माध्यम से ही धन्यवाद दे रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रात 2:30 बजे तक कार्यकर्ता उनके घर के बाहर डटे रहे। महिला विंग, मेन विंग, यूथ विंग, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, पार्षद, वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ताओं तक—सभी ने उनका साथ दिया। उन्होंने विशेष रूप से पार्टी की बहनों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देर रात तक रुकी रहीं और पूरे दिन बारिश में भीगने के बावजूद मजबूती से डटी रहीं।

उन्होंने लिखा कि रात 2 बजे तक पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगातार जागकर फोन के माध्यम से उनका हालचाल लेते रहे। भारद्वाज ने कहा कि इससे अधिक उनके परिवार के लिए और कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी समर्थकों और दोस्तों ने केंद्र सरकार से लोहा लिया और उनकी आवाज़ बुलंद की। इससे उनका और उनके परिवार का मन प्रसन्न हुआ और उन्हें बड़ी ताकत मिली।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के इस सहयोग और समर्थन ने उनके परिवार को कठिन परिस्थिति में साहस और संबल प्रदान किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।