New Delhi News (27/08/2025): दिल्ली में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी पर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार (26 अगस्त) रात 9 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर यमुना का जलस्तर 204.56 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने इसके बाद बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर और बढ़कर 205.36 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से बेहद नजदीक है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और निचले इलाकों में रहने वालों को पहले ही सतर्क रहने को कहा गया है।
केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी में कहा कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका है। इस वजह से तटबंधों के भीतर रह रहे परिवारों को पहले से अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। पुराना रेलवे पुल इस पूरे हालात की निगरानी का अहम केंद्र है, जहां से यमुना के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरे का आकलन किया जाता है।
बाढ़ कक्ष के अधिकारियों का कहना है कि वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की वजह है। हालांकि ऊपरी इलाकों से अपेक्षाकृत कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, फिर भी दिल्ली में इसका असर दिखाई दे रहा है। पानी को दिल्ली तक पहुंचने में करीब 48 से 50 घंटे का समय लगता है, इसलिए अगले दो दिन हालात और बिगड़ सकते हैं।
इस बीच प्रशासन ने आपात तैयारी शुरू कर दी है। तटबंधों के भीतर और आसपास रहने वालों को अलर्ट किया जा रहा है और आवश्यक होने पर उन्हें राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा और बैराज से पानी छोड़ा जाता रहा, तो यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा और बढ़ जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।