Noida: बिना मोबाइल नंबर के 8 लाख वाहन मालिक और 4 लाख ड्राइविंग लाइसेंस धारक

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (26/08/2025): जनपद गौतमबुद्धनगर में बड़ी संख्या में वाहन मालिक और ड्राइविंग लाइसेंस धारक ऐसे हैं जिनके मोबाइल नंबर परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं। इस कारण सेवा-संबंधी अलर्ट, वैधानिक नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर संबंधित लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अब वाहन और लाइसेंस धारकों से अपील की गई है कि वे www.parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करें। अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगभग 11.50 लाख वाहन पंजीकृत हैं और करीब 11.92 लाख ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से लगभग 8 लाख वाहन मालिक और 4 लाख लाइसेंस धारकों के मोबाइल नंबर सिस्टम में दर्ज नहीं हैं।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी डॉ. शियाराम वर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने पर लाइसेंस और वाहन से संबंधित सभी जरूरी अलर्ट जैसे—चालान, बीमा, प्रदूषण, फिटनेस और टैक्स की जानकारी सीधे एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने अब तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, उनके खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।