जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर डॉ आलोक कुमार मिश्रा ने दिया भारतीय संस्कृति का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (26 August 2025): एसोसिएशन ऑफ इण्डियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) के संयुक्त सचिव डॉ॰ आलोक कुमार मिश्र ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर समाज को एक महत्त्वपूर्ण तथा सकारात्मक संदेश प्रदान किया। उन्होंने परम्परागत पाश्चात्य पद्धति के स्थान पर भारतीय जीवन-दर्शन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को अपनाते हुए वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिवस मनाया।
डॉ॰ मिश्र ने अपने जन्मदिवस पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ पौधारोपण किया और यह स्पष्ट किया कि भारतीय संस्कृति की आत्मा विनाश या विभाजन में नहीं, अपितु जोड़ने, संरक्षित करने और संवर्धित करने में निहित है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रचलित केक काटने और भौतिकतावादी उत्सवों का चलन भारतीय अध्यात्म और सामाजिक एकता की भावना के प्रतिकूल है।
टेन न्यूज़ नेटवर्क से दूरभाष वार्ता में डॉ॰ मिश्र ने कहा कि एक वृक्षारोपण से अनेक दृष्टियों से लाभ होता है, प्रथम तो एक नवपल्लव को जीवन मिलता है, द्वितीय यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान है, और तृतीय इससे समस्त जीव-जगत् मानव, पशु, पक्षी तथा सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण सम्भव होता है। उन्होंने इसे भारतीय दर्शन के संरक्षण और संवर्धन की परम्परा से जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक शुभ अवसर पर वृक्षारोपण अथवा गरीबों की सेवा जैसे सत्कार्य करने चाहिए, न कि केवल संकुचित होकर विलासिता-प्रधान उत्सवों में खो जाना चाहिए।
उन्होंने स्मरण कराया कि प्राचीन भारत में जन्मोत्सव अथवा अन्य मंगल अवसरों पर ग्राम के सभी निर्धनजन तथा अतिथि जनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन होता था, जिससे यह संदेश प्रसारित होता था कि व्यक्ति का मंगल समाज के सामूहिक मंगल से ही जुड़ा है। इसी भाव को आज के परिप्रेक्ष्य में वृक्षारोपण और समाजोपयोगी कार्यों द्वारा पुनर्जीवित करना आवश्यक है।
अन्त में डॉ॰ मिश्र ने आह्वान किया कि भारतीय संस्कृति का व्यापक दृष्टिकोण यही है, समाज को जोड़ना, प्रकृति का संरक्षण करना और समस्त जीव-जगत् के कल्याण की भावना से कार्य करना। अतः प्रत्येक जन्मदिवस अथवा शुभ अवसर पर वृक्षारोपण, समाज सेवा तथा परोपकार को अपनाना ही वास्तविक उत्सव है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।