नई दिल्ली, (25 अगस्त 2025): सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक ₹15 लाख करोड़ के संचयी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। 2016 में शुरू हुई यह पहल आज पारदर्शी, कुशल और समावेशी सार्वजनिक खरीद प्रणाली का प्रतीक बन चुकी है।
पिछले नौ वर्षों में GeM ने एक सशक्त डिजिटल मंच के रूप में विकास किया है, जिसने सरकारी खरीदारों को देशभर के विविध विक्रेताओं से जोड़ा। इनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSEs), स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी, एससी/एसटी उद्यम तथा स्वयं सहायता समूह (SHGs) बड़ी संख्या में शामिल हैं।
इस अवसर पर GeM के सीईओ मिहिर कुमार ने कहा, “₹15 लाख करोड़ का मील का पत्थर हमारे हितधारकों के विश्वास और सहयोग का प्रमाण है। यह सफलता लाखों विक्रेताओं और खरीदारों की है, जिन्होंने भारत में सार्वजनिक खरीद की प्रणाली को बदल दिया। हमारा ध्यान समावेशिता को और गहरा करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर रहेगा ताकि अवसर देश के हर कोने तक पहुँच सकें। हम विक्सित भारत के विजन के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और डिजिटल सशक्त खरीद तंत्र का निर्माण कर रहे हैं।”
GeM के प्रत्येक लेनदेन ने केवल खरीद-फरोख्त ही नहीं, बल्कि दक्षता, पारदर्शिता और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। नीति और प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शिता को संस्थागत बनाते हुए इसने प्रक्रियाओं को सरल किया, प्रवेश बाधाओं को कम किया और उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहन दिया है।
GeM की उपलब्धियों में मुख्य रूप से शामिल हैं:
सरकारी खरीद तक लाखों विक्रेताओं की पहुँच बढ़ाना।
एमएसई, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना।
खरीद प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना।
डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप शासन में डिजिटल अपनाने को बढ़ावा देना।
यह उपलब्धि GeM के उपयोगकर्ताओं, खरीदारों, विक्रेताओं, नीतिनिर्माताओं और प्रशासकों की सामूहिक सफलता है, जिसने इसे बदलाव का सच्चा माध्यम बनाया। यह मील का पत्थर GeM की भूमिका को और मजबूत करता है कि वह भारत की डिजिटल, पारदर्शी और समावेशी अर्थव्यवस्था का अहम साधन है और विक्सित भारत के लक्ष्य में सक्रिय योगदान दे रहा है।
आगे बढ़ते हुए GeM का फोकस समावेशिता को और गहरा करने, नवाचार को सशक्त करने और दक्षता बनाए रखने पर रहेगा, ताकि भारत में सार्वजनिक खरीद प्रणाली को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।