गारमेंट शो ‘वस्त्रिका 2025’ में बोलीं CM रेखा गुप्ता, यमुनापार के विकास को नई दिशा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ‘गारमेंट शो वस्त्रिका 2025’ में शिरकत की और इस अवसर पर दिल्ली के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करना है, खासकर यमुनापार को फिर से राजधानी की प्रगति की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना।

यमुनापार के लिए बड़ा ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने यमुनापार क्षेत्र के लिए सांसद और विधायकों से कहा है कि वे जितने भी विकास कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बजट को लेकर किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “आपके द्वारा भेजी गई फाइलें तुरंत स्वीकृत होंगी और यमुनापार का व्यापक विकास होगा।”

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर खुशी जताई

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा बनवाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से दिल्लीवासियों का जीवन और दिनचर्या बेहद आसान होने वाली है। खासकर यमुनापार क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि यह कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

परिवहन व्यवस्था में सुधार की घोषणा

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि पहली बार दिल्ली सरकार ने परिवहन विभाग को पूरी तरह से रिवाइव किया है। अब राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की बड़ी फ्लीट जोड़ी गई है और उनके रूट को नए सिरे से मैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली की बस सेवा और सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण-हितैषी बनेगी। इस कदम से यात्रियों को राहत मिलेगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।