दिल्ली से किडनैप, राजस्थान से बरामद: 18 घंटे में दिल्ली पुलिस ने बचाया मासूम
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (21/08/2025): राजधानी दिल्ली से अपहरण हुए तीन महीने के मासूम को पुलिस ने महज 18 घंटे में राजस्थान से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना 19 अगस्त को हुई, जब चेन्नई से अपने रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली आई महिला का बच्चा अचानक गायब हो गया। इस घटना ने न सिर्फ दिल्ली पुलिस बल्कि स्थानीय लोगों को भी हिला दिया था।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, महिला की मुलाकात ट्रेन में आरोपी से हुई थी। आरोपी ने करीब दो घंटे तक बातचीत कर महिला का विश्वास जीत लिया। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने महिला को कपड़े खरीदने के लिए पैसे दिए और बाहर इंतजार करने का नाटक किया। लेकिन मौका मिलते ही वह नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गया। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला आनंद पर्वत थाने में दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल कर आरोपी की लोकेशन राजस्थान के खेत्री में ट्रैक की। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी जितेंद्र कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने उससे लड़का दिलाने के लिए कहा था क्योंकि उनके घर कोई बेटा नहीं था। इसी लालच में उसने किडनैपिंग की साजिश रची और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिकार की तलाश में बैठा रहा। वहां उसे महिला के साथ यात्रा कर रहा नवजात बच्चा आसान निशाना लगा और उसने वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया है। महिला ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया। इस पूरे ऑपरेशन ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस की तेजी और तकनीकी दक्षता को साबित किया है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।