New Delhi News (21/08/2025): राजधानी दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र के खारक गांव में बुधवार को हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने एक घर से तीन शव बरामद किए हैं, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी रजनी (45) और बड़े बेटे रितिक (24) के रूप में हुई है। यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि घटनास्थल खून से सना मिला।
डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि ”5:30 बजे कॉल आती है कि एक घर में बहुत गड़बड़ है। तो उस पर जब हमारे लोकल टीम जाती है घर के अंदर तो देखती है तीन बॉडीज पड़ी है। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर दो मेल बॉडी है। इसमें एक आदमी है जिसका उम्र 45 से 50 वर्ष है और एक उसके बेटे की बॉडी है। जब हम ऊपर के फ्लोर में जाते हैं तो देखते हैं वहां पर उनकी वाइफ की बॉडी पड़ी हुई है जिनकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। लेकिन उनका चौथा लड़का सिद्धार्थ वहां से गायब पाया गया। जब आसपास पूछताछ की गई तो पाया गया कि यह जो लड़का है सिद्धार्थ वह मानसिक रूप से बीमार था। सेलफॉर्म टेंडेंसी थी इसकी। इसका 12 साल से लगभग साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट चल रहा है। घर से काफी दवाइयां और ट्रीटमेंट से संबंधित अन्य सामग्रियां भी मिली हैं। जब आसपास के लड़कों से पूछताछ की गई तो इसने कहा था कि आज मैंने एक बहुत बड़ा कांड कर दिया है तो अब मैं यहां नहीं रुकूंगा। यह बोलकर वह लड़का यहां से चला जाता है । घटनास्थल पर चाकू और कुछ पत्थर भी बरामद किए गए हैं जिससे लग रहा है कि इसका प्रयोग हत्या करने के दौरान किया गया है। लोगों से आसपास पूछताछ की गई तो उन्होंने लोगों से बताया था कि मेरे पेरेंट्स मुझको अच्छे नहीं लगते हैं और मैं यहां नहीं रहूंगा। उनके परिवार के लोग 25 गज के एरिया के मकान में रहते हैं और पिता कानपुर में या कहीं प्राइवेट जॉब करते थे और मदर हाउसवाइफ थी। जो उसका भाई था वह लगभग 23 वर्ष का लड़का था और उनके पास एक स्कूटी भी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या साजिश के तहत हत्या की गई या फिर कोई और कारण रहा होगा।”
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कई कोणों से शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि हत्या घरेलू विवाद का नतीजा है या किसी बाहरी व्यक्ति की साजिश। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि सिद्धार्थ ने कुछ लोगों से खुद कबूल किया था कि उसने परिवार को खत्म कर दिया है। पुलिस टीमें फरार बेटे की तलाश में जुटी हुई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।