New Delhi News (19/08/2025): राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दो अलग-अलग इलाकों में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहला मामला अशोक विहार थाना क्षेत्र के वजीरपुर औद्योगिक इलाके का है, जहां सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सड़क हादसे की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
वहीं, दूसरा मामला नरेला औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां एक युवक का शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे मिला। मृतक पास की ही एक फैक्ट्री में काम करता था और सोमवार देर रात वेतन लेकर घर के लिए निकला था। लेकिन सुबह उसका शव खून से सना हुआ बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दोनों मामलों को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।