ग्रेटर नोएडा की बिंदू भाटिया बनीं वीजी मिस एंड मिसेज़ इंडिया 2025 की फर्स्ट रनर-अप
नई दिल्ली। होटल फेयरलाइ में आयोजित विजनारा ग्लोबल ग्रुप के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “वीजी मिस एंड मिसेज़ इंडिया एम्प्रेस 2025 – सीजन 6” में ग्रेटर नोएडा की बिंदू भाटिया ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
बिंदू भाटिया लंबे समय से कई एनजीओ से जुड़ी हुई हैं और गरीब बच्चों की शिक्षा व निराश्रित बुजुर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं। उनकी इसी सामाजिक सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस इवेंट में “मिसेज सोशल स्पार्क 2025” और “मिसेज फिलांथ्रोपिस्ट 2025” जैसे विशेष अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का थीम था “Dream, Dare & Be the Queen” और मिशन था “Beauty with Purpose”, जिसमें बिंदू भाटिया ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से सबका दिल जीत लिया।
बिंदू भाटिया की इस उपलब्धि से उन एनजीओ द्वारा संचालित स्कूलों में हर्ष की लहर दौड़ गई, जहाँ वे शिक्षा के लिए लगातार योगदान देती रही हैं। ग्रेटर नोएडा के साई मंदिर प्रांगण में संचालित स्कूल में बच्चों और शिक्षिका लक्ष्मी जी ने उनका विशेष स्वागत किया और उनकी सराहना करते हुए कहा कि “बच्चों के लिए बिंदू भाटिया का योगदान हमारे लिए गर्व की बात है।”

इसी कार्यक्रम में उन्हें “रॉयल ग्लैमर अवार्ड” से भी नवाजा गया। विजनारा ग्लोबल ग्रुप की प्रबंध निदेशिका बिनीता श्रीवास्तव ने बिंदू भाटिया को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
दिल्ली-एनसीआर की कई गणमान्य हस्तियों ने उन्हें फोन, संदेश और व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली ने भी अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा, “बिंदू भाटिया की यह उपलब्धि उनके हौसले को और बुलंद करेगी और समाज सेवा के लिए उन्हें निरंतर प्रेरित करती रहेगी।”
टिप्पणियाँ बंद हैं।