जनसुनवाई के दौरान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर युवक ने किया हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान अचानक हमला हो गया। यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां वह जनता की समस्याएं सुन रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। जब सीएम ने उससे कुछ सवाल पूछे और स्थिति समझनी चाही, तो वह गुस्से में आकर अचानक उन पर टूट पड़ा।

हालांकि, गनीमत रही कि मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं लगी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर हस्तक्षेप कर युवक को काबू में कर लिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया: l


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।