CM आवास पर हंगामा: फरियादी युवक ने रेखा गुप्ता को मारा थप्पड़ | आतिशी का बयान आया सामने!
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (20/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे 35 वर्षीय युवक ने अचानक उन पर थप्पड़ जड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और सिविल लाइंस थाने ले जाया गया।
दिल्ली CMO ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP और स्पेशल सीपी समेत दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हमले की खबर मिलते ही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल सीएम आवास पहुंचे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि “लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं। आशा है पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।”
इस घटना ने सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की पृष्ठभूमि और हमले की मंशा की जांच में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।