घुटनों तक पानी में पहुंची CM रेखा गुप्ता, जनता की समस्याओं का लिया जायजा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19/08/2025): दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) खुद घुटनों तक पानी में उतरकर प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानीं और आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलस्तर सुबह 206 तक पहुंचने की आशंका थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि पानी उतना नहीं बढ़ा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। पानी का प्रवाह लगातार आगे निकल रहा है और कहीं रुकने जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इलाका यमुना के बाढ़ क्षेत्र में आता है, जहां पहले से ही लोगों को घर खाली करने का निवेदन किया गया था। हालांकि कई परिवार अभी तक शिफ्ट नहीं हुए हैं, जिससे स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी दिक्कत बिजली आपूर्ति बंद होने की है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सोलर पैनल से अस्थायी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की है। इसके अलावा पीने के पानी और खाने-पीने की सामग्री की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिलीफ कैंप बनाए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि पानी का स्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा और अगले एक-दो दिनों में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जनता को परेशानी न होने पाए और हर ज़रूरत तक राहत सामग्री समय पर पहुंचे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।