New Delhi News (18/08/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा शासित नगर निगम (MCD) ने सत्ता का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को छुट्टी के दिन जबरन रैली में बुलाया।
AAP नेताओं का कहना है कि रविवार की छुट्टी के बावजूद सफाई कर्मचारी, मलेरिया विभाग के कर्मचारी और शिक्षकों को अधिकारियों ने रैली में शामिल होने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को यह धमकी भी दी गई कि अगर वे रैली में नहीं पहुंचे तो उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।
इस मामले को लेकर आप नेता ने भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह और निगम आयुक्त अश्विनी कुमार को पत्र लिखकर पुख्ता सबूतों के साथ जवाब मांगा है। पार्टी का आरोप है कि यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों का शोषण है बल्कि दलित कर्मचारियों और शिक्षकों का अपमान भी है।
AAP ने मांग की है कि जबरन आदेश देने वाले अधिकारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाने की राजनीति कर रही है, जिसका खुलासा अब सबूतों के साथ सामने आ चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।