New Delhi News (18/08/2025): चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई और समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि आयोग लोकतंत्र की रक्षा करने में विफल हो रहा है और वोट काटने की प्रथा को बढ़ावा दे रहा है।
गौरव गोगोई ने कहा कि वोट का अधिकार सबसे अहम अधिकार है और इसका संरक्षक चुनाव आयोग है, लेकिन आज आयोग विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देने से बच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने आयोग की दलीलों को नकार दिया, फिर भी आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी दलों पर आक्रमण करता है। उन्होंने मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट और आधार से जुड़े विवादों पर आयोग की चुप्पी को भी कठघरे में खड़ा किया।
वहीं, राम गोपाल यादव ने कहा कि 2022 के यूपी चुनाव में करीब 18,000 शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिए गए थे, जिनमें वोट काटने की शिकायत थी, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव और मुस्लिम वोटों को जानबूझकर काटा गया और कुछ विशेष बिरादरी के अफसरों को चुनाव संचालन की कमान दी गई। यादव ने कहा कि “अभी से यूपी में वोट काटने की प्रथा शुरू हो चुकी है और जो अधिकारी SP के पक्ष में दिख सकते हैं, उन्हें साइडलाइन कर दिया जा रहा है।”
विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने की बजाय राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। यह विवाद आने वाले चुनावी माहौल को और अधिक गरमाने वाला है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।