New Delhi News (18/08/2025): दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह (Raja Iqbal Singh) ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए C-2 अशोक विहार, केशवपुरम ज़िले में नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल और वज़ीरपुर की विधायक पूनम शर्मा भी मौजूद रहीं।
मेयर राजा इकबाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया विद्यालय न केवल पढ़ाई बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होगा।
विधायक पूनम शर्मा (Poonam Sharma) ने कहा कि यह विद्यालय आने वाली पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार देकर सशक्त व समर्थ नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को प्रगति की ओर ले जाती है।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही राष्ट्र का भविष्य है। उन्होंने कहा कि यह नया विद्यालय नई पीढ़ी को सशक्त शिक्षा और संस्कार प्रदान करेगा, जिससे देश के निर्माण में उनका योगदान और भी मजबूत होगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी नवनिर्मित भवन के लिए खुशी जताई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।