उद्योग विहार सेक्टर-82 में बड़ा हादसा टला, बच्चों के खेलते समय गिरा पेड़

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18/08/2025): नोएडा के उद्योग विहार सेक्टर-82 स्थित LIG फ्लैट्स में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी में लगा एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के वक्त पास में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। पेड़ गिरने से दो स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में लंबे समय से पेड़ों की छंटाई नहीं की गई है। कई पेड़ बहुत पुराने और कमजोर हो चुके हैं, जो बारिश के मौसम में कभी भी गिर सकते हैं। लगभग 10 से 12 पेड़ ऐसे हैं जिन्हें तत्काल काटने की आवश्यकता है।

RWA अध्यक्ष मयंक चौहान ने कहा कि यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या की जानकारी हॉर्टिकल्चर विभाग को दे दी गई है और विभाग ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। RWA लगातार नोएडा अथॉरिटी से पेड़ों की छंटाई और कटाई की मांग कर रहा है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।