ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली स्थित तिहाड़ की मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने किया सुसाइड

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16/08/2025): दिल्ली की मंडोली जेल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी का शव बैरक नंबर 15 में चादर से लटका मिला। जेलकर्मियों ने उसे नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सलमान त्यागी लंबे समय से जेल में बंद था और मकोका मामले में दोषी करार दिया जा चुका था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। जेल सूत्रों का कहना है कि त्यागी पिछले कुछ दिनों से तनाव में दिखाई दे रहा था, हालांकि उसने इस कदम को क्यों उठाया, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

जेल प्रशासन ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और मौत की वजहों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बंद कैदी ने बैरक में आत्महत्या कैसे कर ली। फिलहाल पुलिस और जेल अधिकारी दोनों स्तरों पर जांच चल रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।