अटल जी की नीतियों ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई: पुण्यतिथि पर बोली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16/08/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी न केवल भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और जनप्रिय नेता थे, बल्कि एक सच्चे प्रेरणास्रोत भी थे। उनके सुशासन के आदर्श आज भी देश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल जी की नीतियों और दूरदर्शी विचारों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने भारतीय राजनीति में नैतिकता, साहस और नेतृत्व का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। पोखरण परमाणु परीक्षण उनके अडिग संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बनकर पूरी दुनिया में भारत की ताकत को स्थापित करने वाला साबित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन और उनकी वाणी हमेशा प्रेरणादायक रहेगी। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही समाज और राष्ट्र की सेवा संभव है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की स्मृतियां और योगदान आने वाली पीढ़ियों को देशहित में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।