स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का संदेश- सिंदूरी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15/08/2025): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन न केवल आज़ादी की याद दिलाता है, बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। सचदेवा ने “सिंदूरी स्वतंत्रता दिवस” का उल्लेख करते हुए इसे देशवासियों के लिए गर्व का पल बताया और राष्ट्र को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री के संदेश को बताया प्रेरणादायक
सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के स्वतंत्रता दिवस संदेश को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भरता की राह पर तेज़ी से अग्रसर है। यह आह्वान हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और आने वाले समय में देश के हर नागरिक को इस दिशा में योगदान देना होगा, ताकि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।