ऑपरेशन ‘कवच 9.0’ के तहत दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों अपराधी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12/08/2025): स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने ‘ऑपरेशन कवच 9.0’ अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों, फरार अपराधियों और संगठित अपराध में शामिल बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान में दिल्ली के सभी 15 जिलों में 794 स्थानों पर जिला पुलिस और विशेष प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के 87 मामलों में 92 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत सैकड़ों गिरफ्तार

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अपराध शाखा के विशेष आयुक्त देवेन्द्र चंद श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 275 मामले दर्ज कर 279 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1183 लोगों को 40 ए और बी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ा गया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम-61 के तहत 65 लोगों को गिरफ्तार किया।

जुआ और लूटपाट के मामलों में कार्रवाई

पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 48 मामले दर्ज कर 83 लोगों को पकड़ा, जबकि लूटपाट के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 81 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी मामलों में पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ जारी है।

वारंटियों और रोकथाम पर विशेष ध्यान

अभियान के दौरान वारंटियों और रोकथाम के मामलों में 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस अधिनियम-65 के तहत 12,834 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।