प्रधान महेन्द्र यादव की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हवन-भंडारे का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12 August 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज मैन चौक, समयपुर में अपने पिता एवं समाजसेवी स्व. प्रधान महेन्द्र यादव की 9वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने दादा स्व. न्योदर यादव और माता स्व. गंगा देवी की मूर्तियों पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

देवेन्द्र यादव के साथ उनके भाई गजेन्द्र यादव, परिवार के सदस्य, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, चौ. अनिल कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाईटलर एवं कृष्णा तीरथ, पूर्व सांसद रमेश कुमार, अ.भा.कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डॉ. नरेन्द्र नाथ, विधायक पुनरदीप सिंह साहनी, संजीव झा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, विपिन शर्मा, कुँवर करण सिंह, आसिफ मोहम्मद खान, विजय लोचव, सुरेन्द्र कुमार, सुमेश शौकीन, अर्ब्दुर रहमान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इसके अलावा निगम पार्षद अरीबा खान, समीर मंसूरी, सिद्धार्थ राव, जतिन शर्मा, एडवोकेट सुनील कुमार, इन्द्रजीत सिंह, मौ. उस्मान, धर्मपाल चंदेला, हर्ष चौधरी, राजेश चौहान, मिर्जा जावेद अली, डॉ. पी.के. मिश्रा, राजेश गर्ग, अवतार सिंह भडाना, कमलकांत शर्मा, राहुल शर्मा, तरुण कुमार, गौरी शंकर शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, मंगेश त्यागी, प्रमोद जयंत, ईश्वर बागड़ी, प्रेरणा सिंह, दीपक वशिष्ठ सहित अनेक लोग भी मौजूद रहे।

देवेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधान महेन्द्र यादव एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया और कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। वे लोगों की सेवा करते हुए निगम पार्षद भी बने और हमेशा जरूरतमंदों की मदद को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सेवाभाव की इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और गरीब व पिछड़े वर्ग, विशेषकर एस.सी. छात्रों को वजीफा एवं पढ़ाई में सहायता करने की योजना को निरंतर जारी रखेंगे।

यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि सभा था, बल्कि समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी बना।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।