संसद में ‘भीड़तंत्र’ का खतरा, गांधी के विचारों से समाधान: शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (12/08/2025): गांधी के स्मृति में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने चेतावनी दी कि संसद में लगातार बढ़ते अवरोध से ऐसा प्रतीत होता है मानो देश में जनतंत्र की जगह ‘भीड़तंत्र’ हावी हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने युवाओं से सक्रिय जनसंवाद और जनभागीदारी की भावना के साथ राजनीति में जुड़ने का आह्वान किया।
शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और उसकी 65 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग है। ऐसे में युवाओं को गांधीजी की जीवनशैली और सिद्धांतों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने गांधीजी के शिमला प्रवास से जुड़े रोचक किस्से भी साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी राजनीति को दिशा देने में उतने ही प्रभावी हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत और नारी सशक्तिकरण जैसी योजनाएं गांधी विचारों से प्रेरित हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।