GREATER NOIDA News (10/08/2025): दिल्ली में आयोजित प्रदेश स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता (Javelin Throw Competition) में ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव की बेटी शिवानी नागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 250 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया था, जिनमें शिवानी ने अपना लोहा मनवाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जब शिवानी रविवार को अपने पैतृक गांव कनारसी पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांववासियों ने उन्हें नोटों की माला पहनाई और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। हर तरफ से शिवानी की उपलब्धि की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गईं।
सम्मान समारोह में गांव के अनेक प्रमुख और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। इनमें राजसिंह प्रधान, जीवन सिंह, भूपेंद्र प्रधान, परवीन नागर, विकास प्रधान, कमल सिंह, मनिंदर नागर, अशोक नागर, करण मास्टर, सुमित नागर, राजेंद्र नागर, शीलू, संदीप मास्टर, रोहित नागर, राजू नागर, बिरसिंह, जगदीश, मुनीम, रविंद्र सिंह और तेजवीर मास्टर सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने शिवानी के जज्बे की सराहना करते हुए उनके लगातार अभ्यास और समर्पण को प्रेरणास्पद बताया।
शिवानी नागर की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व हुआ है, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ग्रामीणों ने आशा जताई कि आने वाले समय में शिवानी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।