टेक्सटाइल वेस्ट घटाने के लिए सरकार के बड़े कदम

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 August 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 120वें मन की बात (30 मार्च 2025) में वस्त्र अपशिष्ट (टेक्सटाइल वेस्ट) के मुद्दे पर चिंता जताते हुए इसके समाधान के लिए हो रहे प्रयासों का उल्लेख किया, विशेषकर विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा स्थापित किए जा रहे टेक्सटाइल रिकवरी फैसिलिटी (TRF) की पहल को सराहा।

वस्त्र मंत्रालय ने देश में उत्पन्न होने वाले टेक्सटाइल वेस्ट की मात्रा और इसकी वैल्यू चेन को मैप करने के लिए एक अध्ययन शुरू किया है, जिसमें एनजीओ, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी प्रदाताओं और अनौपचारिक क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने एक एनवायरनमेंटल, सोशल, गवर्नेंस (ESG) टास्कफोर्स का गठन किया है, जो बहु-हितधारक मंच के रूप में वस्त्र मूल्य श्रृंखला में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों और संबंधित हस्तक्षेपों की पहचान करेगा, ताकि पर्यावरण और समाज पर नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके।

2024 में वस्त्र मंत्रालय ने स्टार्टअप इंडिया और डीपीआईआईटी के साथ मिलकर टेक्सटाइल्स स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का आयोजन किया, जिसमें वस्त्र क्षेत्र में पारदर्शिता, ट्रेसबिलिटी और एंड-ऑफ-लाइफ मैनेजमेंट पर फोकस किया गया। इसके अंतर्गत 9 विजेताओं को भारत टेक्स 2025 में सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

सरकार विभिन्न विकासात्मक एजेंसियों के सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट भी चला रही है, जिनमें TRF(s) की स्थापना, अपसाइकिल्ड उत्पादों को बढ़ावा देना, और वस्त्र सर्कुलैरिटी पर हितधारकों की क्षमता वृद्धि शामिल है। इन पहलों का उद्देश्य न केवल कचरे को कम करना है, बल्कि वस्त्र उद्योग को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाना भी है।

यह जानकारी राज्यसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।