एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की सरेआम हत्या, इलाके में दहशत!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08/08/2025): दिल्ली का भोगल इलाका गुरुवार रात खून से लाल हो गया, जब मामूली पार्किंग विवाद ने एक जान ले ली। पीड़ित की पहचान 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी के रूप में हुई है, जो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे स्कूटी की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अचानक मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने आसिफ की छाती पर तीखे नुकीले हथियार (पोकर) से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही घंटों में दो आरोपियों—19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और भोगल की ही चर्च लेन के रहने वाले हैं। हजरत निजामुद्दीन थाने में FIR दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है, वहीं सेलेब्रिटी कनेक्शन के चलते यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग पार्किंग को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।