दिल्ली में मामूली विवाद ने ली जान, दो पड़ोसी गिरफ्तार!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08/08/2025): दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक मामूली कहासुनी ने खून-खराबे का रूप ले लिया। साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी (Hemanat Tiwari) ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11:35 बजे नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट से पुलिस को एक PCR कॉल मिली, जिसमें 45 वर्षीय मोहम्मद आसिफ कुरैशी को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही SHO और IG की टीमें अस्पताल पहुंचीं, जबकि ACP और ADCP की टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं।

जांच में पता चला कि मृतक मोहम्मद आसिफ कुरैशी और आरोपी उज्जवल पड़ोसी थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे उज्जवल अपनी संगीत कक्षा से लौटकर पीड़ित के घर के सामने स्कूटी खड़ी कर रहा था। इसी बात पर मोहम्मद आसिफ ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान उज्जवल का भाई गौतम भी नीचे आ गया। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बीच आरोपियों में से किसी एक ने धारदार हथियार से मोहम्मद आसिफ पर हमला कर दिया। हमले के बाद आसिफ वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी घटना दो पड़ोसियों के बीच मामूली पार्किंग विवाद से शुरू हुई, जो देखते ही देखते जानलेवा हमला बन गई। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।