पीएम मोदी ने एम.एस. स्वामीनाथन को समर्पित किया स्मारक सिक्का

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07/08/2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (Narendra Modi) देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन (M S Swaminathan) को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक सिक्का और शताब्दी स्मारक डाक टिकट जारी किया। स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन केवल हरित क्रांति के जनक नहीं थे, बल्कि वह खेती की रासायनिक निर्भरता और मोनो कल्चर के खतरों को लेकर भी हमेशा किसानों को सतर्क करते रहे। उन्होंने भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर बनाने में अमूल्य योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के किसानों का हित उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि इस नीति के कारण व्यक्तिगत रूप से उन्हें राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके इस बयान को कृषि और ग्रामीण भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ लगाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दूसरे देश द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बावजूद भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को विदेशी दबाव में नहीं खोलेगा। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि भारत अपने पशुपालकों और मछुआरों के अधिकारों को कमजोर नहीं होने देगा, चाहे अंतरराष्ट्रीय दबाव कितना भी क्यों न हो।

ज्ञात हो कि बीते कुछ समय से अमेरिका के राष्ट्रपति भारत के खिलाफ आयात शुल्क बढ़ाने की बात कर रहे हैं। पहले 25 फीसदी और अब 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ा है। हालांकि भारत ने अब तक संयमित रुख अपनाते हुए अमेरिका के साथ बातचीत को प्राथमिकता दी थी। कई दौर की व्यापारिक वार्ताएं हुईं, लेकिन अमेरिका की ओर से डेयरी और कृषि सेक्टर को खोलने की जिद के कारण कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया।

प्रधानमंत्री मोदी के ताजा बयान को एक मजबूत नीति संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भारत किसानों की कीमत पर वैश्विक व्यापारिक समझौतों को स्वीकार नहीं करेगा। यह बयान विशेष रूप से ऐसे समय में आया है जब देश में आगामी चुनावों की तैयारी हो रही है और ग्रामीण वोटबैंक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। स्वामीनाथन की स्मृति में जारी स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी यह संदेश देते हैं कि भारत अपने कृषि नायकों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी नीतियों की रक्षा भी करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।