ग्रेटर कैलाश में ‘जन सेवा केंद्र’ का उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने किया लोकार्पण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03/08/2025): नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ‘जन सेवा केंद्र’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प को साकार करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति देखी गई।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र न केवल शिकायतों के समाधान के लिए बल्कि ज़रूरतमंदों को त्वरित सहायता देने, योजनाओं के लाभार्थियों को मार्गदर्शन देने और सेवाओं को सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अब एक क्लिक या एक दस्तक की दूरी पर होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक तक समयबद्ध तरीके से सेवा पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि, “भाजपा के विधायक जो दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं, जमीन पर काम करते हैं, लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निवारण करते हैं। आज ग्रेटर कैलाश विधानसभा में, हमारी विधायक शिखा राय के कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, जिसे उन्होंने जनसेवा केंद्र का नाम दिया है। यहां जनता की समस्याओं के निवारण के लिए लगातार काम होगा। मुझे खुशी है कि हमारे सभी विधायक सक्रिय रूप में काम कर रहे हैं। पहले भी विधायक होते थे, लेकिन लोगों ने उनके कार्यालय भी नहीं देखे थे।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज और स्थानीय विधायक शिखा राय की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने जन सेवा केंद्र की अवधारणा की सराहना की। दोनों नेताओं ने इसे जनसंपर्क और जनकल्याण के बीच सेतु बताते हुए कहा कि इससे जनता का सरकार पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र के ज़रिए महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करने पर बल दिया। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को सेवा भावना से कार्य करने की शपथ भी दिलाई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।