दिल्ली में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03/08/2025): दिल्ली में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश का असर रविवार सुबह तक देखने को मिला, जब राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां उमस से राहत दिलाई, वहीं जलभराव की वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी। विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर और पंचकुइयां मार्ग जैसे इलाकों में सड़कें जलजमाव से प्रभावित रहीं। एम्स और देवली विधानसभा क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली, पर जलभराव और फिसलन भरी सड़कों के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। शनिवार शाम को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 84 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

भारतीय मौसम विभाग ने एनसीआर के कई क्षेत्रों जैसे बहादुरगढ़, मानेसर, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में बिजली गिरने और हल्की आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है, जिससे अन्य इलाकों में भी जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने हाल ही में आईटीओ क्षेत्र में जलभराव का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को इस समस्या से स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ऐसे सभी क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां हर बार बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। इन क्षेत्रों में रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक जल निकासी प्रणाली विकसित करने पर काम जारी है।

स्थानीय प्रशासन को बारिश से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है और जल निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। PWD और MCD की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। नागरिकों को भी सलाह दी गई है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें। आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।