रेखा गुप्ता का संकल्प: दिल्ली को मिलेगा पक्का मकान, साफ हवा और सुनहरा भविष्य
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (01/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विकास को लेकर एक बड़ा विज़न साझा करते हुए कहा कि “27 साल की कमियों को पूरा करने के लिए कम से कम 27 महीने तो दीजिए।” उन्होंने कहा कि दिल्ली की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन अब यह शहर गोल्डन एरा की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने संस्था NARDECO के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “आप रिसर्च के साथ जब मुद्दे सामने लाते हैं तो हमें भी बहुत कुछ समझ आता है। आप बताते रहिए, अटके और भटके काम अब पूरे होंगे।”
रेखा गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली को बिजनेस हब बनाया जाएगा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नए सिरे से डेवलप किया जाएगा और एक भी झुग्गी बिना पक्का मकान दिए नहीं हटेगी। “मेरे नेता और देश के प्रधानमंत्री ने वादा किया है—जिसे मकान मिलना है, उसे जरूर मिलेगा। हम सबको मकान देंगे,” उन्होंने विश्वास के साथ कहा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को 881 करोड़ रुपये की सहायता दी है। “दिल्ली को हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।” इसके लिए 1000 वाटर स्प्रिंकलर, धूल नियंत्रण संयंत्र, 70000 पेड़, स्मॉग टावर जैसी योजनाएं तेजी से लागू हो रही हैं।
महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने 1954 का वह नियम हटाने की बात कही, जिसके तहत महिलाएं रात 9 बजे के बाद काम नहीं कर सकती थीं। “अब महिलाएं अपनी मर्जी से काम करेंगी—कोई मना नहीं कर सकेगा,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब विकास की राह पर तेज़ी से दौड़ाना है और जनता को इसके लिए कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि “सरकार लगातार काम देती रहेगी और आप काम करते-करते थक जाएंगे।”
मुख्यमंत्री ने अंत में सभी से अपील की “दिल्ली को लेकर आपके पास जो भी पॉलिसी रिफॉर्म और विज़न हैं, लेकर आइए, हम उन्हें ज़मीन पर उतारेंगे।” सीएम ने ये बातें NAREDCO द्वारा आयोजित Sustainable Development in NCT सेमिनार में शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कहा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।