गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली में भव्य कार्यक्रम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31/07/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ऐलान किया है कि नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लालकिले से 25 नवंबर से तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य गुरु साहिब के बलिदान, साहस और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल सिख समुदाय के लिए गौरव का विषय होगा, बल्कि सभी धर्मों के लोग गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। संस्कृति मंत्री सुषमा मिश्र, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, साहित्यिक चर्चाएं, सिख विरासत पर आधारित प्रदर्शनी और ऐतिहासिक स्थलों पर शोध कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

इस आयोजन की खास बात यह होगी कि लाल किले की प्राचीर पर पहली बार सिख इतिहास पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक 3D प्रोजेक्शन तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि दर्शकों को गुरु साहिब के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को अनुभव कराया जा सके। दिल्ली सरकार द्वारा इस शो को नियमित तौर पर चलाने की भी योजना पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार गुरु तेग बहादुर स्मारक पर भी विशेष लाइट एंड साउंड शो शुरू करेगी और स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन होगा। गुरु साहिब की शहादत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, कवि दरबार, नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं में गुरु तेग बहादुर के बलिदान और सिख परंपरा के गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक होगा और इसका उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है, और यह आयोजन उनकी शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।