यात्रियों के लिए, यात्रियों के साथ: ‘नमो भारत चैम्पियंस’ से जुड़ेगा हर सफर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31/07/2025): एनसीआरटीसी ने यात्रियों के सहयोग से यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ‘नमो भारत चैम्पियंस’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल “यात्रियों के लिए, यात्रियों के द्वारा” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें नमो भारत से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को एक सक्रिय भागीदार के रूप में जोड़ा जाएगा।

इस समग्र यात्री सहभागिता कार्यक्रम के तहत, इच्छुक यात्री स्वेच्छा से नेटवर्क का हिस्सा बन सकेंगे और स्टेशन व ट्रेन सेवाओं में सुधार हेतु सुझाव व सहयोग प्रदान कर सकेंगे। मान्यता प्राप्त ‘नमो भारत चैम्पियंस’ अन्य यात्रियों को शिष्ट और जिम्मेदार यात्रा व्यवहार के लिए प्रेरित करेंगे, साथ ही नियमों और सुविधाओं की जानकारी साझा कर ट्रेन यात्रा को ज्यादा जागरूक और सुविधाजनक बनाने में योगदान देंगे।

एनसीआरटीसी ने इस पहल को प्रभावी फीडबैक तंत्र के रूप में स्थापित किया है ताकि सेवाओं में लगातार सुधार किया जा सके। चैम्पियंस को प्राथमिक सूचना, सेवा अपडेट्स और परियोजनाओं से जुड़े विशेष आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ‘नमो भारत टाइम्स’ जैसे न्यूज़लेटर्स में भी प्रस्तुत किया जा सकेगा।

‘नमो भारत चैम्पियंस’ बनने के इच्छुक यात्री स्टेशन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड स्कैन कर या एनसीआरटीसी की वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल्स (X, फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन) के ज़रिए पंजीकरण कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद सदस्यता की पुष्टि के साथ स्वागत संदेश ईमेल पर भेजा जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।