“आवारा कुत्तों के हमलों पर केंद्र ले तत्काल संज्ञान”: बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (31/07/2025): लोकसभा में भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने राजधानी दिल्ली के नागरिकों को प्रतिदिन झेलनी पड़ रही एक गंभीर समस्या को ज़ोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों के हमलों से मासूम बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की जान पर बन आई है, और यह अब केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुका है।
अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि लगभग हर दिन कहीं न कहीं से दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं, जहाँ बेकाबू और हिंसक कुत्तों के हमले में मासूम लोगों की मौत हो रही है। “यह स्थिति न केवल भयावह है, बल्कि पूरी राजधानी के लिए एक स्थायी संकट बन चुकी है,” उन्होंने कहा।
कमलजीत सेहरावत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का स्थायी समाधान निकाला जाए। इसको लेकर केवल स्थानीय निकायों पर जिम्मेदारी डालने से काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को स्वयं आगे आकर स्पष्ट नीति, संसाधन और दिशा निर्देशों के साथ इस संकट का समाधान सुनिश्चित करना होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।