सीएम रेखा गुप्ता का संबोधन: ‘मेड इन इंडिया’ को बताया आत्मनिर्भरता का प्रतीक | Global Outreach Summit

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30/07/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने भारत मंडपम में आयोजित Global Outreach Summit 2025 में भाग लिया और देश-विदेश से आए ब्रांडिंग व सप्लाई चेन विशेषज्ञों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक सहयोग का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने गर्व जताया कि भारतीय ब्रांड अब वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा ही नहीं कर रहे, बल्कि अपनी अलग पहचान भी बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से अपील की कि वे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपनाएं। उन्होंने कहा कि यह टैग सिर्फ एक लेबल नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, शिल्प और आत्मनिर्भरता का परिचायक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार 7 अगस्त को ‘हैंडलूम डे’ मनाने जा रही है, जिससे पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए नए फैसलों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में महिलाओं को रात्रिकालीन शिफ्ट में काम करने की स्वतंत्रता दी गई है। इसके लिए कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, सुरक्षित परिवहन, टॉयलेट, स्वास्थ्य सेवाओं और लिखित सहमति जैसी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अनिवार्य किए गए हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि राजधानी दिल्ली में व्यापार के लिए पारदर्शी, अनुकूल और सुविधाजनक माहौल बनाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने Traders Welfare Board का गठन किया है, जो व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ये पहल दिल्ली को एक समृद्ध और वैश्विक कारोबारी केंद्र बनाएंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।