“चारों इंजन डूब गए बारिश में”: जलभराव पर MCD नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मेयर को लिखा पत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (30/07/2025): दिल्ली में मानसून की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जगह-जगह हो रहे भारी जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह को कड़ी चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बारिश में भाजपा के “चारों इंजन” डूब गए हैं और जलनिकासी की विफलता ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

नारंग ने कहा कि बारिश की कुछ घंटों की बौछारों ने सदर बाजार, आईटीओ, पटपड़गंज, करोलबाग, मुंडका, शालीमार बाग और मोती बाग जैसे इलाकों को नदी और तालाब में तब्दील कर दिया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और कई स्थानों पर जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने मेयर से मांग की कि तत्काल ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कराई जाए और जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

मेयर को संबोधित अपने पत्र में नारंग ने इसे एमसीडी और दिल्ली शासन की “भारी लापरवाही और अक्षमता” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मानसून में यही हालात होते हैं लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढा गया है। जल निकासी की व्यवस्था विफल हो चुकी है और नगरवासियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

एक जनप्रतिनिधि होने के नाते नारंग ने सुझाव दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं, प्रभावित नागरिकों को मुआवजा दिया जाए और दीर्घकालिक समाधान के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि जनसेवा का है, और जनता की पीड़ा अब और अनदेखी नहीं की जा सकती।

इस बीच आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने आज एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर स्थित भाजपा मेयर कार्यालय के बाहर भारी जलभराव के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और इसे “प्रशासनिक असफलता” करार दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।